ब्रेकिंग
लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती

बेगूसराय में 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश, कमरे में बंद कर दो लड़कों ने की छेड़खानी

BEGUSARAI : स्टूडेंट के साथ छेड़खानी एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. दरअसल बेगूसराय में 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ दो लड़कों ने छेड़खानी की. उन्हों

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : स्टूडेंट के साथ छेड़खानी एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. दरअसल बेगूसराय में 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ दो लड़कों ने छेड़खानी की. उन्होंने लड़की को कमरे में जबरदस्ती बंद कर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की. पीड़िता की मां ने थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के बलिया थाना इलाके की है. जहां  फतेहपुर पंचायत के सदानंदपुर गांव में दो लड़कों ने 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश की. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा स्कूल से पढ़कर घर वापस आई थी. उसकी मां घर पर नहीं थी तो वह मां को ढूंढते-ढूंढते घर से बाहर आई. इतने में उसके एक पड़ोसी लड़के ने लड़की की मां को उसके घर होने का झूठ बोलकर अपने घर बुला लिया. उसके घर के कमरे में पहले से एक दूसरा लड़का मौजूद था. पड़ोसी लड़के ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और दोनों ने मिलकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की. लड़की शोर मचाते हुए जैसे-तैसे वहां से भाग निकली. 


पीड़ित लड़की ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई. पीड़िता की मां ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं. बलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बदमाशों को पुलिस तलाश रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता