बेगूसराय में लापरवाही ने ली महिला की जान, लोगों ने किया हंगामा

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 23, 2019, 10:44:50 AM

बेगूसराय में लापरवाही ने ली महिला की जान, लोगों ने किया हंगामा

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय के साहेबपुरकमाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही देखने को मिली है. डॉक्टरों की लापरवाही का खामियाजा एक प्रसूती महिला को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी. परिजनों का आरोप है इलाज में लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई. आरोप है कि डिलीवरी के लिए आई महिला की ठीक से ना तो इलाज हुई ना ही उसकी देखभाल की गई. डॉक्टर के बदले एएनएम ने मरीज को बेगूसराय रेफर कर दिया. इतना ही नहीं मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं दिया गया. जिसके बाद प्रसूती महिला ने दम तोड़ दिया. घटना से नाराज लोगों ने हंगामा भी किया. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट