1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 30, 2019, 10:10:24 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. बड़ी ख़बर बेगूसराय से है, जहां देर रात एक युवक को गोली मार दी गई है. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के उलवा ढाला के पास की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान युवक को गोली मार दी. बाइक पर सवार अपराधी व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गये. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट