बेगूसराय में बुजुर्ग को मारी गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 31, 2019, 7:37:27 AM

बेगूसराय में बुजुर्ग को मारी गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

- फ़ोटो

BEGUSARAI: ख़बर बेगूरसराय से है, जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी है. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के सिकरौला वार्ड संख्या 15 की है. बताया जा रहा है कि 65 साल के बुजुर्ग कृष्ण गोविंद सिंह अपने घर के दरवाजे पर सोये थे. तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगने से जख्मी बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट