बेगूसराय बस स्टैंड में शव मिलने से सनसनी, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 22, 2019, 9:20:19 AM

बेगूसराय बस स्टैंड में शव मिलने से सनसनी, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां बस स्टैंड में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के बस पड़ाव की है. शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. स्थानीय दुकानदारों ने जैसे ही शव को बस स्टैंड में देखा, उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल से पुलिस ने कुछ डॉक्यूमेंट और पैसे बरामद किये हैं. मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट