ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बेगूसराय: बेलगाम ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जहां ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक म

बेगूसराय: बेलगाम ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जहां ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-28 के पास की है। 

मृतक की पहचान तेघड़ा थाना अंतर्गत मुतलूपुर वार्ड नंबर-16 निवासी शिवजी यादव के 28 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार यादव के रूप में की गयी। जबकि घायल की पहचान नीतीश यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक सतीश कुमार यादव अपने रिश्तेदार को बाइक पर बिठाकर उन्हें घर छोड़ने के लिए जा रहे थे। तभी इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे सतीश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि नीतीश यादव घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है।


घटना की सूचना पर पहुंची तेघड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। तेघड़ा थाने की पुलिस ने बताया कि ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वही घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सतीश यादव दूध व्यवसायी थे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता