1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 17, 2019, 9:43:00 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: ख़बर बेगूसराय से है, जहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बच्चे की जान ले ली. घटना बलिया थाना क्षेत्र के अशरफ गांव की है. बताया जा रहा है कि सुबह छात्र खेत में शौच करने गया था. उसी दौरान बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट