ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

BDO आवास में पंसस पति को लगी गोली, सरकारी पिस्टल से गोली चलने की चर्चा, BDO आवास में लटका ताला

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां सोनबरसा के पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी के पति देवेंद्र ठाकुर को गोली लगी है। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये। घायल पंस

BDO आवास में पंसस पति को लगी गोली, सरकारी पिस्टल से गोली चलने की चर्चा, BDO आवास में लटका ताला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां सोनबरसा के पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी के पति देवेंद्र ठाकुर को गोली लगी है। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये। घायल पंसस के पति को प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। उन्हें गोली कैसे लगी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


बताया जाता है कि पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी के पति सोनबरसा बीडीओ ओमप्रकाश से मिलने उनके आवास पर गये हुए थे। उस वक्त बथनाहा थाना के जमादार बबलू सिंह  मौजूद थे। बबलू सिंह की पिस्टल से गोली चली जो देवेंद्र ठाकुर को जा लगी। घटना के बाद से सोनबरसा BDO तथा जमादार बबलू सिंह फरार है लेकिन इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 


बताया यह भी जा रहा है कि इस मामले को पुलिस दबाने में लगी है। घायल पंचायत समिति सदस्य के पति का चोरी-छुपे इलाज कराया जा रहा है। इस मामले को लेकर परिजन भी सामने नहीं आ रहे हैं। निजी क्लीनिक के डॉक्टर शिवम कुमार ने बताया कि देवेंद्र ठाकुर के पेट में बाएं तरफ गोली लगी है। वही सदर एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में किसी तरह की जानकारी उन्होंने नहीं दी है। वही सोनबरसा बीडीओ के आवासीय परिसर में ताला लगा हुआ है। बीडीओ ने फोन पर बताया कि वे किसी काम से निकले हैं।


इस घटना के पीछे बहुत सारे राज छुपे है। जिसके कारण इस मामले को छिपाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोनबरसा प्रखंड कार्यालय के आसपास हुई है। जहां पंचायत समिति सदस्य के पति को गोली लगी। सीतामढ़ी पुलिस कप्तान और हर किशोर राय से भी फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके तरफ से कोई उत्तर नहीं दिया गया है। जिससे यह मामला और संदिग्ध प्रतीत होता है और इसमें कई गहरे राज छुपे होने की बात सामने आ रही है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता