ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

बाजार में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग, घायल का इलाज नहीं होने पर हॉस्पिटल में हंगामा

NALANDA : हरनौत थाना इलाके के गोनावा रोड में रविवार को दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत में अंधाधुंध फायरिंग की गई। वर्चस्व की लड़ाई में दोनों पक्ष के दर्जनों लोगों ने हवाई फायरिंग

FirstBihar
Desk
2 मिनट

NALANDA : हरनौत थाना इलाके के गोनावा रोड में रविवार को दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत में अंधाधुंध फायरिंग की गई। वर्चस्व की लड़ाई में दोनों पक्ष के दर्जनों लोगों ने हवाई फायरिंग की, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। ग्रामीण भाग कर अपने-अपने घरों में दुबक गए। उसी दौरान एक दुकानदार गोली की चपेट में आ गया। दुकानदार के हाथ में गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी के परिजनों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था से नाराज होकर खूब हंगामा किया। हरनौत पुलिसकर्मियों को भी खरी खोटी सुनाई। जिससे पुलिस कर्मी अस्पताल से भाग गए।

परिजनों ने बताया कि शराब धंधेबाजों के बीच फायरिंग हो रही थी। उसी दौरान रहुई निवासी दुकानदार निशांत राज को गोली लगी। हरनौत में इस तरह की घटना आए दिन हो रही है । शराब धंधेबाज आपस में फायरिंग कर निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस के सामने हरनौत में फायरिंग हुई। आक्रोशितों ने पुलिस और शराब धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगाया।


टैग्स