ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बर्तन चमकाते-चमकाते गहना लेकर भागा ठग, देखते ही रह गयी महिला

PATNA: पटना के राजीव नगर इलाके में ठगी का एक मामला सामने आया है। जहां बाइक से आए दो शातिर ठगों ने 55 साल की महिला को अपना शिकार बनाया है। दोनों अपराधी महिला से सोने की चेन और

बर्तन चमकाते-चमकाते गहना लेकर भागा ठग, देखते ही रह गयी महिला
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना के राजीव नगर इलाके में ठगी का एक मामला सामने आया है। जहां बाइक से आए दो शातिर ठगों ने 55 साल की महिला को अपना शिकार बनाया है। दोनों अपराधी महिला से सोने की चेन और कंगन लेकर फरार हो गया और महिला देखते ही रह गयी। गहने की कीमत पौने दो लाख रुपये बतायी जा रही है। 


बर्तन चमकाने वाले ठग ने आभूषण चमकाने के नाम पर इस तरह की ठगी की जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। खुद को ठगा महसूस कर रही पीड़िता ने जब इसकी जानकारी अपने पति को दी तब उन्होंने राजीव नगर थाने जाकर इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दो में से एक ठग की तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी है। इस ठग से सावधान रहे और यदि यह शातिर कही भी दिखे तो इसकी तुरंत सूचना राजीव नगर थाना पुलिस को दें।


बर्तन चमकाने के नाम पर साबुन कंपनी का प्रचार कर रहे दो शख्स ने एक महिला से कीमती गहने लेकर फरार हो गया। पीड़िता विनीता रंजन राजीव नगर इलाका के रोड नंबर 16 में रहती हैं। बताया जाता है कि सुबह 11 बजे के आस-पास दो ठग बाइक से  साबुन का प्रचार करने आया हुआ था। साबुन का प्रचार करने के दौरान शातिर ठगों ने बताया कि यह लिक्विड बहुत काम की है इससे बर्तन के साथ-साथ सोना और चांदी भी चमका सकते हैं। 


शातिरों ने महिला को पहले भरोसे में लिया उनसे एक कटोरे की मांग की और कुछ देर में लोटा मांगने लगा। कटोरा और लोटा चमकता देख महिला भी हैरान रह गयी और उसकी बातों पर धीरे धीरे विश्वास करने लगी। फिर दोनों ठगों ने उनसे पायल मांगा और उसे भी चमका दिया। जिसके बाद महिला के हाथ में कंगन और सोने की चेन को देखकर ठगों ने इसे भी साफ कराने की बात कही। 


महिला अब पूरी तरह से शातिर ठगों के झांसे में आ गयी। उसने कंगन और सोने की चेन उतारकर दे दिया जिसके बाद ठगों ने उसे एक बर्तन में डाला और गर्म पानी की मांग की। महिला जब गर्म पानी लाने किचेन में गई तब तक दोनों ठग बाइक स्टार्ट कर नौ दो ग्यारह हो गया। जिसके बाद महिला को यह ऐहसास हो गया कि वह ठगी गयी है। 


आनन-फानन में उसने अपने पति को इसकी सूचना दी। थाने पहुंचकर पीड़िता के पति ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने शातिर ठगों की खोजबीन शुरू की लेकिन अब तक दोनों पुलिस के गिरफ्तर से बाहर है।  दो में से एक ठग की तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी है। इस ठग से सावधान रहे और यदि यह शातिर कही भी दिखे तो इसकी तुरंत सूचना राजीव नगर थाना पुलिस को दें।