ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

बारिश की मुसीबत में अचानक खेसारी लाल यादव की इंट्री, बिना नाम लिए कहा - उनको सिर्फ अपनी कुर्सी से प्यार है, देखें वीडियो

PATNA : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. राजधानी पटना में लोग सबसे ज्यादा त्रस्त हैं. आम लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. भोजन, पानी और जरूरत के सामान प्रशा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. राजधानी पटना में लोग सबसे ज्यादा त्रस्त हैं. आम लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. भोजन, पानी और जरूरत के सामान प्रशासन की टीम पहुंचा रही है. कई लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. इसी बीच भोजपुरी के सुपर स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव ने लोगों से बारिश की पानी में घिरे लोगों की मदद के लिए अपील की. उन्होंने कहा कि मुंबई और केरला में बाढ़ कभी-कभी आता है. लेकिन हमारे बिहार में बाढ़ हर साल आता है. मगर यहां सब नेता सिर्फ एक दूसरे की बुराई करते हैं. सबको बस अपनी कुर्सी से मतलब है. 

जितना पैसा मैं हेलीकॉप्टर में खर्च करूंगा, वही पैसा मैं जनता में खर्च करूँगा तो भला हो जायेगा
खेसारी लाल यादव मंगलवार को लोगों से फेसबुक लाइव के माध्यम से जुड़े और उन्होंने अपने फैंस और आम लोगों से पीड़ितों तक मदद पहुंचाने की बात कही. खेसारी पहले भी कई मौकों पर बिहार के लोगों की मदद कर चुके हैं. इससे पहले बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील हिन्दी सिनेमा के सुपर स्टार मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी ने भी की. खेसारी ने कहा कि मैं बिहार में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करना चाहता हूं लेकिन पटना के डूबने के कारण कुछ कर नहीं पा रहा हूं. उन्होंने कहा कि जितना पैसा मैं हेलीकॉप्टर में खर्च करूंगा. अगर वही पैसा मैं जनता में खर्च करूँगा तो भला हो जाएगा. 

लोगों से मदद के लिए मांगा सुझाव
खेसारी ने लोगों से वीडियो के माध्यम से मदद का सुझाव मांगा और कहा कि मैं संकट की इस घड़ी में अपने सभी भाईयों के साथ हूं. खेसारी ने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से अपने सहयोगी पवन पांडेय से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है. खेसारी ने कहा कि हर साल बाढ़ की तबाही हमारे अपने लोगों को झेलनी पड़ती है. यह बहुत पीड़ादायक है.