Hindi News / news / बड़ी खबर: सरकार ने गया के SSP और IG को हटाया, हरप्रीत कौर...

बड़ी खबर: सरकार ने गया के SSP और IG को हटाया, हरप्रीत कौर SSP और विनय कुमार बने नए आईजी

1st Bihar Published by: Updated Feb 02, 2022, 10:24:07 PM

बड़ी खबर: सरकार ने गया के SSP और IG को हटाया, हरप्रीत कौर SSP और विनय कुमार बने नए आईजी

- फ़ोटो

PATNA: बिहार के प्रशासनिक महकमें से इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है जहां राज्य सरकार ने गया के एसएसपी आदित्य कुमार और आईजी अमित लोढ़ा को बदल दिया है। हरप्रीत कौर को गया एसएसपी और विनय कुमार को गया का आईजी बनाया गया है।   


पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया अमित लोढ़ा को पुलिस मुख्यालय पटना भेजा गया है। वही पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) पटना विनय कुमार का तबादला गया जिले में किया गया है। जबकि हरप्रीत कौर गया की एसएसपी बनायीं गयी हैं। वही एसएसपी गया आदित्य कुमार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।