ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

मातम में बदल गई खुशियां : बारात जा रहे दो लड़कों को बस ने रौंदा : दोनों की मौके पर हुई मौत

BAGAHA : बगहा में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। दोस्त की बारात जा रहे बाइक सवार दो लड़कों को एक अनियंत्रित बस ने रौंद डाला। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई

मातम में बदल गई खुशियां : बारात जा रहे दो लड़कों को बस ने रौंदा : दोनों की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : बगहा में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। दोस्त की बारात जा रहे बाइक सवार दो लड़कों को एक अनियंत्रित बस ने रौंद डाला। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना चौतरवा थानाक्षेत्र के चौतरवा-लौरिया मुख्य पथ की है।


मृतकों की पहचान चौतरवा चौक निवासी जीवनजीत कुमार और चौतरवा थानाक्षेत्र के ही सिकटौर गांव निवासी अमीरुल शाह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के दोस्त की शादी थी। बारात चौतरवा से लौरिया जा रही थी। दोनों लड़के बाइक पर सवार होकर बारात जाने के लिए घर से निकले थे।


जैसे ही दोनों युवक एनएच- 727 पर बसवरिया गांव के पास पहुंचे, तेज रफ्तार एक बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया।


परिजन आनन-फानन में उसे बेतिया लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दूसरे युवक की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद शादी की शुखियां मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।