ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

शिक्षक की गोली मारकर हत्या, बेखौफ बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

BANKA : बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला बिहार के बांका जिले का है, जहां बेलगाम अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घ

शिक्षक की गोली मारकर हत्या, बेखौफ बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ गोली
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला बिहार के बांका जिले का है, जहां बेलगाम अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बांका जिले की है, जहां शंभूगंज-अमरपुर की सीमा पर मोंगिया बहियार के पास अपराधियों ने एक शिक्षक की हत्या कर दी. मृतक शिक्षक की पहचान प्रभाकर उर्फ सीताराम यादव (55) के रूप में की गई है, जो घोषपुर गांव के रहने वाले थे. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि  शिक्षक प्रभाकर उर्फ सीताराम अपने एक साथी शिक्षक शंकर दास के साथ साईकिल से अमरपुर के पाटकी विद्यालय से वापस घर लौट रहे थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. 


पुलिस निरीक्षक वकील प्रसाद यादव और थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है. मामले की जांच करने एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव भी घटनास्थल पहुंचे. हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. जानकारी मिली है कि शिक्षक प्रभाकर उर्फ सीताराम यादव पिछले ढाई वर्षों से अमरपुर थाना क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय पाटकी में कार्यरत थे.  उसी विद्यालय में गांव के ही शंकर रजक भी कार्यरत हैं. 


टैग्स