ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बालू लदे ट्रैक्टर ने बिहार पुलिस के सिपाही को कुचला, मौके पर हुई मौत

AURANGABAD : बिहार में बालू माफिया का हौसला काफी बुलंद है। आलम यह है कि बालू माफिया पुलिस टीम पर हमला बोला जा रहा है। इस बीच खबर निकल कर सामने आ रही है कि दाउदनगर पटना एनएच 139 स्थ

बालू लदे ट्रैक्टर ने बिहार पुलिस के सिपाही को कुचला, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में बालू माफिया का हौसला काफी बुलंद है। आलम यह है कि बालू माफिया पुलिस टीम पर हमला बोला जा रहा है। इस बीच खबर निकल कर सामने आ रही है कि दाउदनगर पटना एनएच 139 स्थित शमशेर नगर से खैरा रोड में ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास कर रहे सिपाही को चालक ने कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान आरा जिला के सरैया थाना के कुदरिया निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है। मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जाती है। घटना रविवार की सुबह 4 बजे की है।


जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दाउदनगर पटना एनएच 139 स्थित शमशेर नगर से खैरा रोड में ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास कर रहे बिहार पुलिस के सिपाही को ट्रैक्टर चालक ने कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान आरा जिला के सरैया थाना के कुदरिया निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है।


बताया जा रहा है कि मृत सिपाही दीपक कुमार सिंह भोजपुर जिले के सिन्हा (बड़हरा) थाना के कुदरियां गांव निवासी विनय सिंह के पुत्र थे। अभी शादी नहीं हुई थी। हालांकि,रिश्ते को लेकर बात चल रही थी। पिता पेशे से किसान हैं। घर के इकलौते चिराग थे। सुबह पहर वारदात की सूचना मिलने के बाद स्वजन समेत सगे- संबंधी औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। घर पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सगे संबंधियों का तांता लग गया है।