ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

बैठ जाइए नहीं तो लोग कहेंगे कि बिहार को ... पप्पू यादव ने लोकसभा में कर दी बड़ी मांग, स्पीकर ने अलग ही अंदाज में दिया जवाब

PATNA : संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को एक बार फिर से केंद्रीय बजट पर चर्चा हो रही है। संसद के दोनों सदनों यानी राज्यसभा और लोकसभा में इस पर चर्चा शुरू हो गई है। आज केंद्रीय मंत

बैठ जाइए नहीं तो लोग कहेंगे कि बिहार को ... पप्पू यादव ने लोकसभा में कर दी बड़ी मांग, स्पीकर ने अलग ही अंदाज में दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को एक बार फिर से केंद्रीय बजट पर चर्चा हो रही है। संसद के दोनों सदनों यानी राज्यसभा और लोकसभा में इस पर चर्चा शुरू हो गई है। आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और कीर्तिवर्धन सिंह संसद में दस्तावेज पेश करेंगे। वहीं लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पप्पू यादव ने बिहार के लोगों के लिए केंद्र सरकार से बड़ी मांग की।


पप्पू यादव ने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर मांग की है। उन्होंने पूछा है कि क्या पूर्णिया एयरपोर्ट का शिलान्यास करके अगले 2 सालों में वहां विमान सेवा शुरु कर दी जाएगी। उसके बाद पप्पू यादव के इस सवाल पर लोकसभा स्पीकर ने चुटकी लेते हुए कहा है, "पप्पू जी बैठ जाइए नहीं तो लोग कहेंगे कि बिहार को बहुत कुछ दे रहे हैं.."। वहीं संसद में स्पीकर की इस बात पर सांसदों ने ठहका लगाकर हंसने लगे। 


दरअसल,संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू सिंह को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। उसके बाद पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के तरफ से लगातार पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की बात कही जाती है तो मुझे जानना है कि क्या अगले 2 साल में यहां से विमान सेवा शुरू हो जायेगी। उसके बाद लोकसभा स्पीकर ने कहा कि, "पप्पू जी बैठ जाइए नहीं तो लोग कहेंगे कि बिहार को बहुत कुछ दे रहे हैं.."।  


उधर, वहीं पप्पू यादव के सवाल पर जवाब देते हुए नागर विमानन मंत्री के.आर नायडू ने बताया कि पप्पू यादव ने इस मामले को लेकर उनसे मुलाकात की है। अधिकारियों से भी जानकारी ली है। एयरपोर्ट के जमीन को लेकर कई परेशानियां थी जो खत्म होने वाला है। जल्द ही एयरपोर्ट निर्माण का काय शुरु हो जाएगा।