ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवा

बहुत ही घटिया हो गया है राजनीति का स्तर, बोले BJP अध्यक्ष..लोगों को जात-पात और धर्म में बांट रहे सभी दल

PURNEA: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सीमांचल पहुंचे राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का पूर्णिया में जोरदार स्वागत हुआ। बीजेपी के एक कार्यक्रम मे

बहुत ही घटिया हो गया है राजनीति का स्तर, बोले BJP अध्यक्ष..लोगों को जात-पात और धर्म में बांट रहे सभी दल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सीमांचल पहुंचे राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का पूर्णिया में जोरदार स्वागत हुआ। बीजेपी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। देश की राजनीति पर चिंता जताते हुए कहा कि राजनीति का स्तर बहुत ही घटिया हो गया है। राजनीति की सोच भी गिरता जा रहा है। यही कारण है कि सभी दल समाज को जात,पात और धर्म में बांट रहे हैं।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि मैं कोई एक दल के ऊपर आरोप नहीं लगा रहा हूं दिलीप जायसवाल भी आपके सामने है। सभी राजनीतिक दल देश में एक माहौल बनाते जा रहे हैं कि किसी तरह उनको सत्ता जाए। मैं ऊपर वाले से यही दुआ करता हूं कि आप ऊपर से सभी को यह आदेश दें कि नेतागिरी करने के लिए, सत्ता पाने के लिए और सरकार बनाने के लिए वो समाज को आपस में ना बांटे।


दिलीप जायसवाल ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम सब साथ मिलकर बिहार का विकास करेंगे। चाहे किसी भी दल के नेता हो वो सभी समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं लेकिन हमें टूटना नहीं है। राजनीति का स्तर बहुत ही घटिया हो गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता