समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
EAST CHAMPARAN: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा होता है यह ना कुछ देखता है, ना कुछ सुनता है बस अपनी जिद पर ठहरा रहता है। बिहार के पूर्वी चंपारण में ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक शख्स जो शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप भी है उसे एक विधवा महिला से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से इंतहा मोहब्बत करने लगे।
महिला भी तीन बच्चों की मां है। दोनों की जान पहचान तब हुई जब उसका प्रेमी अपनी बहन के घर आया हुआ था। उसकी बहन के घर के बगल में ही महिला रहती है। एक बार जब दोनों आमने-सामने हुए और दोनों में बातचीत हुई। जिसके बाद प्यार परवान चढ़ने लगा। जिसके बाद वह शख्स अपनी बहन से मिलने के बहाने आए दिन बहन का ससुराल आया करता और चोरी छिपे विधवा महिला जिससे वह दिलो जान से प्यार करता था उससे मिलने लगा।
लेकिन एक दिन गांव के लोगों ने दोनों को मिलते देख लिया और शख्स की पिटाई कर दी। जिसके बाद ग्राम कचहरी और पुलिस की मदद से दोनों प्रेमी युगल की शादी हिन्दू रिति रिवाज के साथ करायी गयी। दोनों छह बच्चों के अब माता-पिता हैं। जिस शख्स ने विधवा महिला से शादी की उसका नाम किशोर महतो बताया जा रहा है जो कोटवा अहिरौलिया का रहने वाला है।
जबकि महिला पीपराकोठी पीपराडीह की रहने वाली किरण कुमारी है। दोनों की शादी की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। कुछ लोग इसे सही तो कुछ लोग इसे गलत बताते नजर। पूरे गांव में इसकी चर्चा जोरशोर से हो रही है।