ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बहन के आशिक को फंसाना चाहता था भाई, फोन कर दे डाली कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी

DESK : बीजेपी नेता के फोन पर मंत्री को जान मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने हड़कंप मच गया. जब मामले की जांच की गई और मामले का खुलासा हुआ तो सभी दंग रह गए. दरअसल, जान से म

बहन के आशिक को फंसाना चाहता था भाई, फोन कर दे डाली कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी
First Bihar
2 मिनट

DESK : बीजेपी नेता के फोन पर मंत्री को जान मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने हड़कंप मच गया. जब मामले की जांच की गई और मामले का खुलासा हुआ तो सभी दंग रह गए. दरअसल, जान से मारने की धमकी एक नाबालिग लड़के ने दी थी. पुलिस ने बताया कि लड़का अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से काफी परेशान था और बहन के प्रेमी को फंसना चाहता था इसलिए उसने बीजेपी नेता को फ़ोन कर मंत्री की हत्या करने की धमकी दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 


मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है. दरअसल, बीजेपी नेता आशीष वर्मा जो कि निवर्तमान नगर मंत्री हैं, उनके मोबाइल पर एक फोन आया था.इसमें फोन करने वाले ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना की हत्या करने की धमकी दी थी. हत्या की धमकी मिलने पर बीजेपी नेता ने पुलिस को सूचना दी और एक ऑडियो रिकॉर्डिंग दी. मामला कैबिनेट मिनिस्टर से जुड़ा देख पुलिस हरकत में आ गई. 


पुलिस की सर्विलांस टीम ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया, जो सिंधौली थाना क्षेत्र में चांद गांव के रहने वाले एक नाबालिग का निकला.पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सर्विलांस टीम को एक्टिवेट कर दिया गया था. जिस आईडी से सिम जारी किया गया था, उसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार किया है.


पूछताछ में पता लगा कि नाबालिग अपनी बहन के प्रेमी को फंसाना चाहता था, जिस वजह से उसने बीजेपी नेता को फोन किया था. असल में नाबालिग की बहन के प्रेमी ने उसको एक मोबाइल अपनी आईडी पर बात करने के लिए दिया था. यह बात नाबालिग को नागवार गुजरी, जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से पूछताछ कर एक्शन लेने की बात कह रही है.

टैग्स