Hindi News / news / भागलपुर में दर्दनाक हादसा, रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार 4 युवकों की मौत

भागलपुर में दर्दनाक हादसा, रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार 4 युवकों की मौत

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Oct 30, 2019, 9:25:14 AM

भागलपुर में दर्दनाक हादसा, रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार 4 युवकों की मौत

- फ़ोटो

BHAGALPUR : इस वक्त की ताजा खबर भागलपुर से आ रही है जहां सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नवगछिया के भवानीपुर से मेला देखकर वापस लौट रहे बाइक सवार चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि यह चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इनकी बाइक का एक्सीडेंट हुआ।  दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.