Hindi News / news / बगहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के 7 बाइक के साथ 7...

बगहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के 7 बाइक के साथ 7 चोर अरेस्ट

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Sep 03, 2020, 1:36:53 PM

बगहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के 7 बाइक के साथ 7 चोर अरेस्ट

- फ़ोटो

WEST CHAMPARAN :बगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सात सरगना को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि बगहा शहर से बीते 31 अगस्त को एक बाइक की चोरी की गई थी. जिसकी जांच के दौरान पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया है.   एसपी किरण कुमार जाधव ने नेतृत्व में हुई कार्रवाई में चोरी की सात बाइक के साथ सात चोरों को  गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि यूपी-बिहार के शहरों से चोरी की घटना को अंजाम देकर यह गिरोह पुलिस को चकमा देकर अपना धंधा कर रहा था. मास्टर चाभी के सहारे खडी बाइक चोर उड़ाते थे. ग्रुप के सभी मेंबर इस काम में एक्सपर्ट थे.  एसपी ने टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.