ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

बगहा में युवती के साथ रेप, पड़ोसी ने जबरन खेत में ले जाकर की दरिंदगी

BAGHA : बगहा में एक दिव्यांग लड़की से बलात्कार करने का मामला सामने आया है. घटना ठकराहा थाना क्षेत्र के भतहवा गांव का बताया जा रहा है जहां पीड़िता के पड़ोसी ने ही उसके साथ रेप की घटना

बगहा में युवती के साथ रेप, पड़ोसी ने जबरन खेत में ले जाकर की दरिंदगी
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बगहा में एक दिव्यांग लड़की से बलात्कार करने का मामला सामने आया है. घटना ठकराहा थाना क्षेत्र के भतहवा गांव का बताया जा रहा है जहां पीड़िता के पड़ोसी ने ही उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. 


जानकारी के अनुसार पीड़िता बोल नहीं सकती है और घटना के दिन वह पशुओं को चारा खिलाने गई थी. जहां खेत में पहले से घात लगाये आरोपी ने उसे जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया. लड़की गूंगी होने की वजह से शोर भी नहीं मचा पाई. बाद में जब उसे होश आया तो घर पहुंचकर उसने आपबीती सुनाई. 


इधर थानाध्यक्ष ने पीड़िता की मां द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपी से पूछताछ चल रही है जिसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया जाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता