ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Republic Day 2026: लाल चौक पर शान से लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे लोग

Republic Day 2026: श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गुजरात से आए पर्यटक ने तिरंगा लहराकर और देशभक्ति के नारों के साथ गणतंत्र दिवस का अनोखा जश्न मनाया।

Republic Day 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Republic Day 2026: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक स्थित घंटाघर पर इस बार गणतंत्र दिवस का नज़ारा कुछ अलग ही देखने को मिला। गुजरात के अहमदाबाद से आए एक पर्यटक ने तिरंगा लहराकर और देशभक्ति के नारे लगाते हुए गणतंत्र दिवस का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।


पर्यटक अरुण अपने पूरे शरीर पर तिरंगे के रंगों में रंगा हुआ था। उसके हाथ में ब्रह्मोस मिसाइल का एक छोटा मॉडल भी था और वह राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए “भारत माता की जय” के नारे लगा रहा था। इस दृश्य को देखकर लाल चौक पर मौजूद स्थानीय लोग और सुरक्षा बल भी कुछ देर के लिए ठहर गए।


अरुण ने कहा, “मैं गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं वर्ष 2022 से लगातार यहां आ रहा हूं। यहां से मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह संदेश देना चाहता हूं कि आज का युवा सिर्फ सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें साकार होते हुए भी देखता है।”


उन्होंने आगे कहा, “एक समय था जब यहां तिरंगा फहराना एक बड़ी चुनौती हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने यहां तिरंगा फहराया। उस वक्त हालात अच्छे नहीं थे। मैं 2022 से अकेले यहां आता रहा हूं और लगातार तिरंगा लहराता रहा हूं।”


अरुण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या के बाद इस ऑपरेशन में भूमिका सिंह और सोफिया कुरैशी ने सिंदूर की ताकत पूरी दुनिया को दिखाई। लाल चौक पर मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने अरुण के साहस और देशभक्ति की जमकर सराहना की। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस अनोखे दृश्य ने पूरे इलाके में जोश और उत्साह का माहौल बना दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता