ब्रेकिंग
कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान

रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंचा सनकी युवक, खुद को सिक्कड़ में बांधकर ट्रेन की पटरी में मारा ताला

BAGHA : बगहा रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर एक युवक आत्महत्या करने पहुंचा. युवक अपने हाथ और रेलवे ट्रैक में जंजीर बांधकर उसमें ताला मारकर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था. जिसकी

रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंचा सनकी युवक, खुद को सिक्कड़ में बांधकर ट्रेन की पटरी में मारा ताला
First Bihar
3 मिनट

BAGHA : बगहा रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर एक युवक आत्महत्या करने पहुंचा. युवक अपने हाथ और रेलवे ट्रैक में जंजीर बांधकर उसमें ताला मारकर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था. जिसकी सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को समझा-बुझाकर बगहा रेलवे स्टेशन पर लाई. जहां से उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया. 


जानकारी के मुताबिक थाना के गुदरी बाजार वार्ड नंबर 19 निवासी दीपक कुमार पिता रामनंदन यादव बृहस्पतिवार को दोपहर बगहा रेलवे स्टेशन के किलोमीटर नंबर 287 /01 पर अपने हाथ और पैर को जंजीर में बांधकर ट्रेन से हत्या करने की फिराक में था.  तब तक अचानक पूर्वांचल एक्सप्रेस गोरखपुर से कोलकाता को जाने वाली आ गई. चालक द्वारा एक युवक को रेल पटरी पर बैठे देखकर ट्रेन चालक ने हर्न बजाना शुरू कर दिया. हर्न बजाने के बाद भी जब युवक पटरी से नहीं हटा तो चालक ने अपनी सूझबूझ से पूर्वांचल ट्रेन 05052 को कुछ दूर ही रोकते हुए युवक के पास पहुंचा. तो देखा के युवक ने अपने हाथ पैर को जंजीर से रेल लाइन में जकड़ कर बांधा हुआ है. 


उसके बाद ट्रेन चालक ने बगहा रेल आरपीएफ को फोन कर घटना की जानकारी दी. रेल आरपीएफ के इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने पूरी टीम के साथ पहुंचकर युवक के हाथ से जंजीर को खोलते हुए उसे बगहा आरपीएफ कार्यालय लाई. उसके बाद पूछताछ में दीपक कुमार यादव ने बताया कि हमारे पाटीदारों के द्वारा हमारी जमीन को जबरन कब्जा कर लिया गया है. जिसको लेकर मैं पुलिस प्रशासन से लगातार गुहार लगाता रहा. लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा मुझे कोई लाभ नहीं मिला, जिससे तंग आकर अपने आप को रेल पटरी पर हाथ पैर को बांधकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया. 


आरपीएफ कांस्टेबल गोविंद सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर लगभग एक घंटा पूर्वांचल एक्सप्रेस रुकी रही और ड्राइवर के सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई. गोविंद ने बताया कि पूछताछ के बाद दीपक के माता-पिता को बुलवाया गया. जिसके बाद माता पिता ने दीपक को सुरक्षित अपने साथ ले गए. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता