बगहा में आग लगने से 6 घर जलकर राख, लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान

1st Bihar Published by: DEEPAK Updated Jan 11, 2021, 10:01:53 PM

बगहा में आग लगने से 6 घर जलकर राख, लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान

- फ़ोटो

BAGHA :  इस वक्त एक बड़ी खबर बगहा से सामने आ रही है, जहां भीषण आगलगी में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं. आगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. अग्निशमन की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए हैं. 


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है, जहां शास्त्रीनगर मुहल्ला में आग लगने से 6 घर जलकर राख हो गए. आगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.


इस भीषण आगलगी की घटना को लेकर जानकारी मिली है कि आखिरकार आग कैसे लगी, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की बात पीड़ितों की ओर से कही जा रही है.