Hindi News / news / बड़ी खबर : NH 31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक बच्चे समेत सात...

बड़ी खबर : NH 31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक बच्चे समेत सात की मौत; मचा हाहाकार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 18, 2024, 7:18:50 AM

बड़ी खबर : NH 31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक बच्चे समेत सात की मौत; मचा हाहाकार

- फ़ोटो

KHAGARIA : इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम के हालत बने हुए हैं। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले का पसराहा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से  हर दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना की खबर निकल कर सामने आ रही है। ऐसे में अब खगड़िया पसराहा एनएच 31 विद्यारतन पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है। सोमवार की अहले सुबह पसराहा थाना एनएच 31 के विद्यारतन पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक दुर्घटना में बच्चे समेत सात लोगों के मौत की सूचना है। 


बताया जा रहा है कि, विद्यारतन पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित गाड़ी ने ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में मृतकों की लिस्ट में एक बच्चा भी शामिल है। खबर लिखे जाने तक पसराहा पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।