ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर हमला : उग्रवादियों ने की कई राउंड फायरिंग

DESK : इस वक्त की बहुत बड़ी खबर मणिपुर से आ रही है। जहां मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर हमला हुआ है। सोमवार को कांगपोकली जिले में घात लगाए उग्रवादियों ने ताबड़तोड़

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर हमला : उग्रवादियों ने की कई राउंड फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बहुत बड़ी खबर मणिपुर से आ रही है। जहां मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर हमला हुआ है। सोमवार को कांगपोकली जिले में घात लगाए उग्रवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर आ रही है।


दरअसल, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का सुरक्षा काफिला मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान सुरक्षा काफिले पर कांगपोकली जिले में घात लगाए उग्रवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।


बता दें कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से मणिपुर के इंफाल नहीं पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे। मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला जिरीबाम जा रहा था, तभी कोटलेन गांव के पास उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कोटलेन गांव के पास अभी भी सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच फायरिंग जारी है। 


बड़ी खबर : मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर हमला : उग्रवादियों ने की कई राउंड फायरिंग