ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक; तेज रफ्तार बस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तेज रफ्तार बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो प

बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक; तेज रफ्तार बस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तेज रफ्तार बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर चौक के पास एनएच 28 की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। गुस्साए लोगों ने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग एनएच 28 को सुजावलपुर चौक के पास जाम कर दिया है और हंगामा शुरू कर दिया है। उग्र लोगों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई है। मौके पर पहुंची सकरा थाने की पुलिस किसी तरह उग्र लोगों को शांत करने में जुटी है।


बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक; तेज रफ्तार बस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर


बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक; तेज रफ्तार बस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता