1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 01, 2019, 8:51:03 AM
- फ़ोटो
BADH: ख़बर बाढ़ से है, जहां बिजली विभाग की लापरवाही से एक किसान ने दम तोड़ दिया. घटना भदौरा थाना क्षेत्र के चकदौलतपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि किसान जागो महतो अपने खेत में पटवन कर रहा था, वहीं पास के बिजली ट्रांसफॉर्मर में करंट आ रहा था जिसकी चपेट में वो आ गया. परिजनों ने किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बाढ़ से संध्या पांडे की रिपोर्ट