1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated May 04, 2020, 3:57:58 PM
- फ़ोटो
NALANDA : नालंदा में भाई-भाई की लड़ाई में एक ने दूसरे का घर ही फूंक दिया। पहले तो बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट की फिर भी जी नहीं भरा तो भाई के घर में ही आग लगा दी। देखते ही देखते गोदाम के अंदर रखा समान जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिलाव प्रखंड के महादेव स्थान के समीप सोमवार को आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के घर में आग लगा दी। ये ही नहीं बल्कि उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया ।पीड़ित छोटे भाई पंकज कुमार ने बताया कि घर खाली करने को लेकर उसके बड़े भाई आदित्य कुमार से विवाद चला आ रहा था।आज सुबह गाली गलौज करते हुए घर पर आया और घर मे आग लगा दिया। घर में लघु उद्योग के तहत प्लास्टिक का पाइप बनाने का काम किया जाता था जिसके कारण घर में प्लास्टिक के रॉ मटेरियल रखा था। जिससे आग पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखे जरूरत के सामान और प्लास्टिक के पाइप जलकर खाक हो गए।
आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पाकर सिलाव थाना की पुलिस दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलाव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी है। जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।