ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

11 घंटे तक 23 मासूमों को कैद में रखने वाले सिरफिरे का लेटर वायरल, जानिये पूरी घटना का खौफनाक सच

FARRUKHABAD: पहले बर्थडे पार्टी के लिए बच्चों को बुलाया...फिर 23 मासूमों को कैद कर लिया. जुर्म की इस खौफनाक दास्तां ने सबके होड़ उड़ा दिये हैं. सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

FARRUKHABAD: पहले बर्थडे पार्टी के लिए बच्चों को बुलाया...फिर 23 मासूमों को कैद कर लिया. जुर्म की इस खौफनाक दास्तां ने सबके होड़ उड़ा दिये हैं. सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर क्यों इस सिरफिरे ने जुर्म की ऐसी वारदात को अंजाम दिया. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मासूमों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को पुलिस ने मार गिराया है. पुलिस ने इस ऑपरेशन में बंधक बनाए गए सभी 23 बच्चों को सुरक्षित रिहा करा लिया है. 


देर रात तक चले इस ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को योगी सरकार ने 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है. वहीं इस सिरफिरे का एक लेटर वायरल हो रहा है. इस लेटर में सिरफिरे सुभाष ने अपनी कुछ मांगों को लिखा था. अपने खत में उसने घर का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि उसे घर नहीं मिला है साथ ही पत्र में उसने शौचालय का भी जिक्र किया है. 

11 घंटे तक 23 मासूमों को कैद में रखने वाले सिरफिरे का लेटर वायरल, जानिये पूरी घटना का खौफनाक सच

लेटर में सुभाष ने लिखा है कि उसके लिए कॉलोनी (घर) आई थी, लेकिन प्रधान ने उसे देने से मना कर दिया. उसकी मां चलने-फिरने में असमर्थ है, उसके लिए शौचालय की भी मांग की गई थी, वह भी नहीं मिला. सुभाष ने आगे लिखा है कि सेक्रेटरी और अन्य अधिकारियों से कई बार मिलने के बाद भी उसका काम नहीं हो पाया. एनकाउंटर में ढेर किये गये आरोपी पर साल 2001 में गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या का भी आरोप था. हत्या के मामले में वो जमानत पर जेल से रिहा हुआ था.


टैग्स