ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बच्चे को बचाने के दौरान ट्रक ड्राइवर की करंट लगने से मौत, ट्रांसफार्मर का एंगल निकले होने के कारण हादसा

BEGUSARAI: बेगूसराय में मंगलवार को बिजली के ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के वासु टोल कबिया के समीप की

बच्चे को बचाने के दौरान ट्रक ड्राइवर की करंट लगने से मौत, ट्रांसफार्मर का एंगल निकले होने के कारण हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में मंगलवार को बिजली के ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के वासु टोल कबिया के समीप की है। एक बच्चे को बचाने के दौरान ट्रक ट्रांसफार्मर से सट गया और यह हादसा हुआ। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मृतक की पहचान नवादा जिला निवासी 30 वर्षीय मुन्ना यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव वासु टोल कबिया में अपने हाइवा से बालू गिराने आया था। वहां से वापस लौटने के दौरान जगदीशपुर-कबिया सड़क पर ट्रांसफार्मर के पास एक बच्चे को बचाने के क्रम में हाइवा ट्रांसफार्मर से सट गया। जिससे हाइवा में करंट प्रवाहित हो गया। करंट का झटका लगते ही खलासी कूद गया लेकिन ड्राइवर मुन्ना यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। 


इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग उमड़ने लगे और लोगों की काफी भीड़ लग गयी। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर का एंगल निकला हुआ था इसे से ट्रक का संपर्क हो गया और यह घटना हुई। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ट्रक ड्राइवर की मौत हुई है। ट्रांसफार्मर में एंगल निकला हुआ है लेकिन इसे आज तक ठीक नहीं किया जा सका है। पहले भी यहां लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। भगवानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता