ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

मनचलों को बाबा ने दी चेतावनी, किसी बेटी-बहन को छेड़ा तो अगले चौराहे पर राम नाम सत्य

DESK: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने बेटी-बहन को छेड़ने की कोशिश की तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य हो जाएगा। अपर

मनचलों को बाबा ने दी चेतावनी, किसी बेटी-बहन को छेड़ा तो अगले चौराहे पर राम नाम सत्य
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने बेटी-बहन को छेड़ने की कोशिश की तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य हो जाएगा। अपराधी कही भाग नहीं पाएगा। उस पर पुलिस की नजर रहेगी। 


संतकबीर नगर के मगहर स्थित कबीरचौरा में चल रहे कबीर मगहर महोत्सव के समापन समारोह और परिजनाओं के शिलान्यास के मौके पर उन्होंने यह बातें कही।  उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर जनपद ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) बनाया है। जहां एक ही जगह से बैठकर पूरे नगर और जनपद पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी के माध्यम से एक-एक जगह की जानकारी आईसीसीसी में कैद होती रहेगी। 


सीएम योगी ने आगे कहा कि और यदि किसी ने बदमाशी करने का प्रयास किया या फिर किसी बेटी-बहन को छेड़ने की कोशिश की, किसी की इज्जत पर हाथ डालने का प्रयास किया या कही चोरी-डकैती करने का प्रयास किया तो चौराहे पर जाते-जाते पुलिस उसको दबोच लेगी। अपराधी भाग नहीं पाएगा उसको पता ही नहीं लगेगा लेकिन अगले चौराहे पर इससे पहले की कुछ हो तब तक राम नाम सत्य है कि बात सामने आ जाएगी। 


पूरे इलाके में सीसीटीवी लगाया गया है कोई कही भाग नहीं सकता। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सुरक्षा का बेहतर माहौल देगा और ट्रैफिक मैनेजमेंट का काम करेगा। कंट्रोल रूम में बैठे पदाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। नगर पालिका परिषद भी स्वच्छता की मोनिटरिंग इससे कर सकती है। 


टैग्स