ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

खराब मौसम के कारण एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत

DESK: खराब मौसम के कारण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. बचने के लिए ट्रेनी पायलट पैराशूट लेकर कूदा, लेकिन उसकी मौत हो गई. यह घटना यूपी के आजमगढ़ जिले की है. 4 सीटर का

खराब मौसम के कारण एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत
Manish Kumar
1 मिनट

DESK: खराब मौसम के कारण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. बचने के लिए ट्रेनी पायलट पैराशूट लेकर कूदा, लेकिन उसकी मौत हो गई. यह घटना यूपी के आजमगढ़ जिले की है. 

4 सीटर का था एयरक्राफ्ट

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 4 सीटर एयरक्राफ्ट टीबी-20 ने अमेठी में फुर्सतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी से मऊ के लिए उड़ान भरी थी. मऊ तक चक्कर लगाने के बाद इसे वापस लौटना था, इसमें ट्रेनी पायलट ही सिर्फ सवार था. एयरक्राफ्ट में खराबी आने के बाद अचानक एटीसी से संपर्क टूट गया.

गिरने का बाद लगी आग

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मनजीत पट्टी कुसहां इलाके में एयरक्राफ्ट आसमान से लड़खड़ाते हुए खेत में गिरते हुए लोगों ने देखा. नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई. आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ते हुए पहुंचे. कुछ दूर पर ही पायलट का शव बरामद हुआ. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो घटनास्थल पर पहुंची.