ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान आंदोलन : अवार्ड वापस करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे 30 खिलाड़ी, दिल्ली पुलिस ने रोका

DESK : दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. किसान दिल्ली जाने वाले बॉर्डर पर लगातार धरने पर बैठे हैं. अब किसानों के समर्थन में कई फ़िल्मी सि

किसान आंदोलन : अवार्ड वापस करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे 30 खिलाड़ी, दिल्ली पुलिस ने रोका
First Bihar
2 मिनट

DESK : दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. किसान दिल्ली जाने वाले बॉर्डर पर लगातार धरने पर बैठे हैं. अब किसानों के समर्थन में कई फ़िल्मी सितारों, नेताओं के साथ-साथ खिलाड़ी भी सामने आ रहे हैं. वहीं अवार्ड वापसी का सिलसिला भी तेज हो गया है. पहले अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण वापस किया और अब देश के खिलाड़ी भी किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय पुरस्कार वापस कर रहे हैं. 


पंजाब और अन्य राज्यों से रेसलर करतार सिंह समेत 30 की संख्या में खिलाड़ी अवार्ड वापसी के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ ही रहे थे कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. बता दें कि ये सभी खिलाड़ी किसान आंदोलन के पक्ष में हैं और कृषि बिल की वापसी की मांग कर रहे हैं. पहलवान करतार सिंह ने कहा कि हम 30 खिलाड़ी जो पंजाब से हैं पुरस्कार वापस करना चाह रहे हैं.


बता दें कि इसके पहले ओलिंपिक पदक विजेता बॉक्‍सर विजेंदर सिंह ने खुलकर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था. उन्होंने दिल्‍ली के सिंघु बॉर्डर पहुंचकर प्रदर्शनकारी किसानों से बात भी की थी. मंच से उन्होंने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए ऐलान किया था कि अगर सरकार कृषि क्षेत्र से जुड़े तीनों नए कानूनों को वापस नहीं करती है तो वे देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्‍कार लौटा देंगे. गौरतलब है कि विजेंदर से पहले भी पंजाब-हरियाणा से आने वाले कई एथलीट्स किसानों के समर्थन में बोल चुके हैं.