ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

अवैध बालू खनन में शामिल ट्रैक्टर ड्राईवर की मौत : 48 घंटे में दो लोगों की जा चुकी है जान

BEGUSARAI : बेगूसराय से सड़क हादसे से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा था। इसी कड़ी में अब एक और ताजा मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है। जहां पिछले 48 घंटे के अंदर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली

अवैध बालू खनन में शामिल ट्रैक्टर ड्राईवर की  मौत : 48 घंटे में दो लोगों की जा चुकी है जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से सड़क हादसे से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा था। इसी कड़ी में अब एक और ताजा मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है। जहां पिछले 48 घंटे के अंदर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। 


दरअसल, बेगूसराय में एक बार फिर एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बीते 48 घंटे में अबतक अलग-अलग थानाक्षेत्र में दो ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में बालू ढोने के दौरान एक ओर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना सिंघौल थानाक्षेत्र के लखमीनिया गुप्ता बांध स्थित डुमरी एवं राजापुर ढाला के बीच की है।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबारी वार्ड-1 निवासी कारेलाल राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चालक था। मजदूरी के लिए वह रात में  मिट्टी और बालू ढोने का काम करता था। सुबह में सूचना मिली कि ट्रेक्टर पलटने से चंदन नीचे दब गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

उधर, इस घटना ने जिले में बालू की अवैध खनन की भी पोल खोल कर रख दी है। इसके पूर्व 6 जून की अहले सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास एक ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई थी। जिसकी पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा गांव वार्ड 6 निवासी कृष्ण कांत कुमार के 24 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार के रूप में हुई थी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता