ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

ऑटो और बस में भीषण टक्कर, बच्ची की गई जान, आधा दर्जन घायल

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की ददर्नाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा ऑटो और बस के बीच हुई है। फुलपरास-खुटौना मुख्य सड़क पर बेकाबू बस

ऑटो और बस में भीषण टक्कर, बच्ची की गई जान, आधा दर्जन घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की ददर्नाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा ऑटो और बस के बीच हुई है। फुलपरास-खुटौना मुख्य सड़क पर बेकाबू बस व विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो की टक्कर हो गयी। इस घटना में ऑटो बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। वहीं, ऑटो में सवार सभी यात्री भी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। 


मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नगर पंचायत क्षेत्र के मध्य विद्यालय सिसवा बरही के निकट हुई। फुलपरास-खुटौना मुख्य सड़क पर बस व विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो की टक्कर हो गयी। इस हादसे में  12 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद सभी घायलों को चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। मृत बच्ची की पहचान साक्षी कुमारी, पिता भुवनेश्वर कुमार यादव, सिसवा बरही के रूप में की गई है। वह ऑटो से जा रही थी। 


इसके साथ ही इस हादसे में ऑटो सवार रोहन कुमार झा , सहदेव यादव, राधा देवी, नीतू देवी, मीनाक्षी कुमारी, विभा देवी घायल हो गए। इन लोगों को इलाज के लिए ग्रामीण लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात कुमार शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर जख्मी लोगों से घटना की जानकारी ली।



इस घटना को लेकर ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खुटौना की तरफ से एक बस तेज रफ्तार से फुलपरास की ओर जा रही थी। उसी समय सामने से फुलपरास की ओर से एक ऑटो खुटौना की ओर जा रहा था। तेज रफ़्तार के कारण ऑटो और बस के अचानक सामने आ जाने से दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर मध्य विद्यालय की चहारदीवारी तोड़ते हुए विद्यालय भवन में जा घुसी। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इधर, इस घटना के बाद से विद्यालय के शिक्षक सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे है।