Hindi News / news / CRPF जवान ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी

CRPF जवान ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी

1st Bihar Published by: Updated Dec 24, 2020, 11:35:12 AM

CRPF जवान ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी

- फ़ोटो

AURANGABAD:  इस वक्त की ताजा खबर औरंगाबाद से आ रही है. सीआरपीएफ जवान ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. यह घटना दाउदनगर के कनपा की है.

पत्नी से हुआ था विवाद

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जवान का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था. उसके बाद वह अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. जब घरवालों ने देखा तो हड़कंप मच गया.

छुट्टी पर आया था घर

बताया जा रहा है कि जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था. सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान की पत्नी के साथ किस बात को लेकर विवाद हुआ कि वह सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि जवान की पत्नी से पुलिस पूछताछ करने वाली है.