ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

लोकसभा चुनाव में शिकस्त खाए CPI ने नीतीश कुमार पर डाले डोरे, अतुल अंजान ने कहा- एनडीए का साथ छोडें सीएम

DESK:  भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान ने एक बार फिर नीतीश कुमार को मनाने की कोशिश की है. सीपीआई नेता ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम पद के मैटेरियल हैं और उन्हें

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK:  भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान ने एक बार फिर नीतीश कुमार को मनाने की कोशिश की है. सीपीआई नेता ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम पद के मैटेरियल हैं और उन्हें एनडीए का साथ छोड़ देना चाहिए. लोकसभा चुनाव में भारी हार का सामना कर चुके सीपीआई नेता अतुल अंजान ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नई राजनीतिक गठजोड़ को हवा दी है. अतुल अंजान ने कहा कि नीतीश कुमार और बीजेपी एक साथ कभी नहीं रह सकते. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की विचारधारा बीजेपी की विचारधार से मेल नहीं खाती है. हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार को मनाने की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव को दी है. अतुल अंजान ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से इस मामले में बड़ा दिल दिखाने की अपील की है. सीपीआई नेता ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की जेडीयू की मांग का समर्थन किया. अतुल अंजान ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्ष का सबसे मजबूत उम्मीदवार बताया. हालांकि उन्होंने इसके लिए नीतीश कुमार को बीजेपी का साथ छोड़ने की नसीहत दी.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता