Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या Bihar Crime News: ‘यादवों के खिलाफ बोला तो गोली मार दूंगा’, बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी Bihar Crime News: ‘यादवों के खिलाफ बोला तो गोली मार दूंगा’, बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी Bihar Politics: बारिश और खराब मौसम के बीच भी RJD प्रत्याशी रामबाबू सिंह का तूफानी जनसंपर्क, क्षेत्र की जनता ने किया भव्य स्वागत Bihar Politics: बारिश और खराब मौसम के बीच भी RJD प्रत्याशी रामबाबू सिंह का तूफानी जनसंपर्क, क्षेत्र की जनता ने किया भव्य स्वागत Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे रीतलाल यादव, पटना हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे रीतलाल यादव, पटना हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका Bihar Politics: ‘बिहार एनडीए के साथ, विपक्ष का मैनिफेस्टो आईवॉश’, रोहित सिंह का तेजस्वी पर हमला Bihar Politics: ‘बिहार एनडीए के साथ, विपक्ष का मैनिफेस्टो आईवॉश’, रोहित सिंह का तेजस्वी पर हमला Dharmendra Health: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 21 Jan 2024 10:19:25 PM IST
 
                    
                    
                    - फ़ोटो
DESK: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से हुई थी। असम में पहुंचे राहुल गांधी को रविवार देर शाम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ गया। नागांव के आमबगान में लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
भीड़ में शामिल लोगों ने इस दौरान राहुल गांधी गो बैक के नारे लगाए। गो बैक लिखे तख्तियों को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ भी नारेबाजी की। लोगों ने इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाये। राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का वीडियो सामने आया है।
जिसमें राहुल गांधी एक दुकान में दिख रहे हैं वही दुकान के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों के विरोध को देखते ही सुरक्षाकर्मी राहुल गांधी को वहां से कार में बिठाकर ले गये।
इससे पहले असम के सोनितपुर जिले से जब यह यात्रा निकल रही थी तभी भीड़ ने राहुल गांधी की बस को रोक दिया जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बस से नीचे उतर गये। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी ने आज असम सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने के लिए लोगों को धमका रहे हैं। मार्गों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
राहुल गांधी विश्वनाथ असल के विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। यह राहुल गांधी की यात्रा नहीं बल्कि लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है।राहुल गांधी की यात्रा नहीं है। यह लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है। राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए हिमंत बिस्व सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।