ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

आर्यन खान को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट में आर्यन का नाम ही नहीं

DESK: बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से प्रसिद्ध फिल्म एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक

आर्यन खान को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट में आर्यन का नाम ही नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से प्रसिद्ध फिल्म एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि NCB ने जो 6 हजार पन्ने की चार्जशीट कोर्ट में दायर की थी उसमें आर्यन खान का नाम ही नहीं था। 


मुंबई के चर्चित कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने 6 हजार पन्ने की चार्जशीट स्पेशल NDPS कोर्ट में दर्ज की थी। जिसमें सबसे बड़े आरोपी के रूप में पेश किए गए आर्यन को क्लीन चिट मिल गई है। बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था और 26 दिन बाद जमानत मिली थी। मामले में आर्यन समेत 19 लोग आरोपी थे। 


चार्जशीट के अनुसार एनसीबी की एसआईटी को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि आर्यन अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा था। NCB के अधिकारी ने बताया कि आर्यन और मोहक को छोड़कर सभी आरोपी नशे की हालत में पाए गये थे। NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अब 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।


 सबूतों के अभाव में अन्य 6 के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। इस मामले में NCB डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चार्जशीट के अनुसार SIT जांच के दौरान क्रूज पर जो छापेमारी की गयी उसमें कई अनियमितताएं मिली हैं। कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाये थे जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था।