ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

Arvind Kejriwal : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इस दिन खाली करेंगे CM आवास; अब यहां होगा नया ठिकाना

DESK : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को छोड़ने का निर्णय लिया है और वह लुटियन की दिल्ली में सांसदों के लिए बने

Arvind Kejriwal : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इस दिन खाली करेंगे CM आवास; अब यहां होगा नया ठिकाना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को छोड़ने का निर्णय लिया है और वह लुटियन की दिल्ली में सांसदों के लिए बने एक बंगले में स्थानांतरित होंगे। इसको लेकर पार्टी द्वारा एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है।  केजरीवाल राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के सरकारी घर में शिफ्ट होंगे। 


जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया ठिकाना फाइनल हो गया है। अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। वह आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे। वह नई दिल्ली से अपनी विधानसभा और दिल्ली में चुनाव का चुनाव प्रचार का काम देखेंगे।


बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। केजरीवाल के नए ठिकाने से रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित हैं। पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, केजरीवाल अपने परिवार के साथ पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास में रहेंगे।


इधर, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपना ठिकाना बदल लिया है। अब मनीष सिसोदिया क्रिकेटर हरभजन सिंह के आवास में शिफ्ट होंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली करने की घोषणा की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी।