ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान आंदोलन : केजरीवाल भी पहुंचे सिंघु बॉर्डर, इंतजामों का लिया जायजा

DELHI :दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. किसान दिल्ली जाने वाले बॉर्डर पर लगातार धरने पर बैठे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज सुबह सवेरे सि

किसान आंदोलन : केजरीवाल भी पहुंचे सिंघु बॉर्डर, इंतजामों का लिया जायजा
Anamika
2 मिनट

DELHI :दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. किसान दिल्ली जाने वाले बॉर्डर पर लगातार धरने पर बैठे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज सुबह सवेरे सिंघु बॉर्डर पहुंचे हैं. सिंधु बॉर्डर पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने यहां किसानों से मुलाकात की. 

अरविंद केजरीवाल ने सिंघु बॉर्डर पहुंचकर वहां धरने पर बैठे किसानों के लिए इंतजामों का जायजा लिया है और साथ ही साथ किसान संगठन के नेताओं से बातचीत भी की है. किसान संगठनों ने 8 दिसंबर यानी मंगलवार को भारत बंद बुलाया है और अब तक  एक दर्जन राजनीतिक दलों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है. अरविंद केजरीवाल के साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी किसानों से मुलाकात की है. सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में इनकी किसानों से बातचीत हुई है. केजरीवाल ने इस मुलाकात के बाद ऐलान कर दिया है कि उनकी आम आदमी पार्टी किसानों के आंदोलन और राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेगी.

इसके अलावे पंजाब से आने वाले कांग्रेस के सांसद किसानों के मुद्दे पर संसद के  शीतकालीन सत्र बुलाए जाने की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. आनंदपुर साहिब से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि संसद का शीतकालीन सत्र समय पर नहीं हो रहा है. जब किसान विरोध कर रहे हैं वैसे समय में अगर सत्र नहीं बुलाया जा रहा तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति नहीं हो सकती.