ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

आरा से बड़ी खबर: जलेबी खाने से दो दर्जन से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, दुकान को किया गया सील

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां दुकान से जलेबी खरीदकर खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जलेबी खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी और दस्त होन

आरा से बड़ी खबर: जलेबी खाने से दो दर्जन से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, दुकान को किया गया सील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां दुकान से जलेबी खरीदकर खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जलेबी खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगी। सभी को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद जलेबी की दुकान को सील किया गया है। वही जलेबी बनाने के सामान को जब्त किया गया है। 


बताया जाता है कि आरा के नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार में जलेबी की दुकान है। जहां अलग-अलग जगह के लोगों ने जलेबी खरीदी। जलेबी खाने के 10 मिनट बाद ही पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। सभी बारी-बारी से इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती होने लगे। जैसे-जैसे लोग अस्पताल में भर्ती हुए वैसे-वैसे मरीजों की संख्या भी बढ़ती गई। 


जिसके बाद लोगों को पता चला कि सभी एक ही जगह से जलेबी खाए थे। जिस वजह से उनकी तबीयत इस तरह से बिगड़ गया। फिर सभी को इमरजेंसी में एडमिट कराया गया। आरा सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से तबीयत बिगड़ी है। सभी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर है।


जलेबी खाकर बीमार पड़ने वालों की पहचान मारुति नगर निवासी 27 वर्षीय विशाल सिंह, मझौवा निवासी गोलू कुमार(18),आयुषी कुमारी (10), रूबी देवी (32),  नवादा निवासी शत्रुध्न तिवारी (28), शांति कुंवर (70), अंकित दुबे (16),सुनीता देवी (45), अप्पू दुबे (35) के रूप में हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता