ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

आरा में केके पाठक पर मुकदमा दर्ज, बिहारियों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

ARRAH: बिहारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी करना अब आईएएस केके पाठक पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। एक ओर जहां बासा के पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर इ

आरा में केके पाठक पर मुकदमा दर्ज, बिहारियों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी करना अब आईएएस केके पाठक पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। एक ओर जहां बासा के पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर इसका विरोध जताया वही अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। बिहारियों पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर आरा व्यवहार न्यायालय में सीनियर आईएएस के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है.  


बिहार के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के खिलाफ आरा सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरा की अदालत में परिवाद दायर किया गया है। परिवाद दायर करने के बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।


बता दें कि एक विभागीय बैठक के दौरान केके पाठक ने बिहार के लोगों का अपमान करते हुए अभद्र टिप्पणी  की थी। इसी मामले को लेकर आरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सत्यव्रत ने केके पाठक के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया है। परिवाद दायर होने के बाद अब केके पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। 


टैग्स