ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

अरे..इतनी जल्दी आ गये, नीतीश पर राहुल ने कसा तंज, सुनाया बघेल का चुटकुला

PURNEA: भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पूर्णिया पहुंच गये जहां जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद एनडीए में शामिल हुए

अरे..इतनी जल्दी आ गये, नीतीश पर राहुल ने कसा तंज, सुनाया बघेल का चुटकुला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पूर्णिया पहुंच गये जहां जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद एनडीए में शामिल हुए नीतीश कुमार के खिलाफ राहुल ने जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार के पलटी मारने पर राहुल गांधी ने तंज कसा और मंच से बघेल जी द्वारा सुनाए गये चुटकुले को सुनाया। 


राहुल गांधी ने कहा कि बघेल जी ने मुझे नीतीश जी के बारे में एक चुटकुला सुनाई थी उसे आप सभी को भी हम सुनाते हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपके चीफ मिनिस्टर गवर्नर के यहां शपथग्रहण के लिए गये हुए थे वहां पर बीजेपी, जेडीयू, हम और निर्दलीय पार्टी के नेता, कई विधायक और गवर्नर साहब बैठे हुए थे। नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली वही बीजेपी से दो नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वही 6 ने मंत्री के रूप में शपथग्रहण की। लेकिन शपथग्रहण के बाद नीतीश कुमार वहां से निकल जाते हैं। 


गाड़ी के कुछ आगे जाने के बाद उन्हें पता लगता है कि वो अपना शॉल गवर्नर के घर पर छोड़ आए है वो गवर्नर के यहां शॉल लेने चले जाते हैं। तभी नीतीश कुमार को देखकर गवर्नर कहते हैं इतनी जल्दी वापस आ गये। इस चुटकुले को सुनाते के बाद राहुल गांधी ने कहा कि तो यह हालत है बिहार की..थोड़ा सा दवाब पड़ता है और यू टर्न ले लेते हैं। 


राहुल गांधी ने पूर्णिया में कहा कि नीतीश जी कहां फंसे मैं आपको बताता हूं। फिर राहुल गांधी पूरी कहानी सुनाने लगते हैं। कहा कि मैंने नीतीश जी से साफ कह दिया कि आपको जातीय गणना बिहार में करनी पड़ेगी। हम आपको छूट नहीं देंगे। और आरजेडी और हमने ये काम नीतीश जी पर दबाव डालकर किया। जबकि बीजेपी नहीं चाहती थी कि इस देश का एक्सरे हो। बीजेपी वाले एक्सरे से डरते है। उनको डर लगता है कि जातीय गणना देश में हुआ तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। पता लग जाएगा कि कितने ओबीसी, दलित और आदिवासी है। बीजेपी चाहती है कि लोगों का ध्यान इधर-उधर जाए लेकिन गलती से सामाजिक न्याय पर ध्यान लोगों का ना चला जाए। 


राहुल गांधी ने आगे कहा कि नीतीश जी बीच में फंस गये और बीजेपी ने उन्हें निकलने का रास्ता दे दिया और उस रास्ते पर नीतीश जी निकल गये। सामाजिक न्याय देने की जिम्मेदारी बिहार में हमारे गठबंधन की है। नीतीश जी की यहां कोई जरूरत नहीं है। यहां पर हम अपना काम कर लेंगे। हमारा गठबंधन यह काम कर देगा। 


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता