ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

ARARIA: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अररिया में जोरदार स्वागत किया गया। अररिया के प्रसिद्ध खड़गेश्वरी काली मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा-अर्चन

अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अररिया में जोरदार स्वागत किया गया। अररिया के प्रसिद्ध खड़गेश्वरी काली मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा-अर्चना की और मंदिर के पुजारी और मां काली के साधक नानू दा से आशीर्वाद लिया। नानू दा ने राहुल गांधी को मां खड़गेश्वरी काली मां की तस्वीर भेंट करने के साथ चादर ओढ़ाकर स्वागत किया। राहुल गांधी ने मां काली से देश की तरक्की की कामना की। वही पूरे देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की यह यात्रा सोमवार को पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में फरीनगोला चौक में प्रवेश की। किशनगंज के बाद शाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया के चरघरिया बॉर्डर से अररिया जिला में प्रवेश किया।


जहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चरघरिया बॉर्डर से जहानपुर,जहानपुर रानी चौक,हरवा चौक होते हुए जोकीहाट के किसान कॉलेज चौक पहुंची।इस बीच राहुल गांधी लगातार हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए। जोकीहाट किसान कॉलेज चौक से होते हुए यह कारवां काकन चौक, तारण चौक, बैरगाछी चौक,कुर्साकांटा मोड़ होते हुए अररिया जीरो माइल चौक पहुंची। सफेद टी शर्ट पहने राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग जमा थे और उनके नाम के साथ नारेबाजी कर रहे थे। जीरो माइल चौक से चांदनी चौक होते हुए राहुल गांधी का काफिला अररिया के प्रसिद्ध मां खड़गेश्वरी काली मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की और मां काली के साधक मंदिर के पुजारी नानू बाबा से आशीर्वाद लिया।


इस दौरान बिहार कांग्रेस के सभी शीर्षस्थ नेता मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह,कांग्रेस महासचिव डा.शकील अहमद,कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान, सांसद मो.जावेद,विधायक अजीत शर्मा,इसरारुल हक, आबीदूर रहमान,नीति सिंह,छत्रपति यादव,पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान,प्रवीण सिंह कुशवाहा मौजूद थे। राहुल गांधी रात्रि विश्राम अररिया के यादव कॉलेज मैदान में करेंगे। जहां से मंगलवार को सुबह पूर्णिया के लिए रवाना होंगे। पूर्णिया गुलाबबाग जीरो माइल के पास किसानों के साथ संवाद स्थापित करने के साथ रंगभूमि मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना  अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना  अररिया में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता