Hindi News / news / बिहार: अपराधियों ने SSB जवान को मारी गोली, कुछ दिनों के बाद होने...

बिहार: अपराधियों ने SSB जवान को मारी गोली, कुछ दिनों के बाद होने वाली है शादी

1st Bihar Published by: Updated Dec 22, 2020, 7:25:53 AM

बिहार: अपराधियों ने SSB जवान को मारी गोली, कुछ दिनों के बाद होने वाली है शादी

- फ़ोटो

ARA: बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. इस बीच एक एसएसबी जवान को अपराधियों ने गोली मार दिया है. जवान की शादी होने वाली है. इसको लेकर छुट्टी पर घर आया है. यह घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां मोड़ के पास की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधी जवान की बाइक लूटने की कोशिश कर रहे थे.जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी. जवान को गोली सीने के पास लगी है. इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल आरा भेज दिया है. 

बताया जा रहा है कि बिहिया थाना क्षेत्र के सदासीटोला रहने वाले रमेश कुमार अभी अरुणाचल प्रदेश में पोस्टिंग है. उसकी शादी होने वाली है. इसको लेकर वह छुट्टी में घर आया है. अपने भांजा को पहुंचाने के लिए कही गए हुए थे. इस दौरान जब वह लौट रहे थे तो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया.