ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

आरा में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, कार से आए अपराधियों ने युवक को मारी गोली

BHOJPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. हर दिन अपराधी सरकार और पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, वहीं पुलिस उसे रोकने

आरा में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, कार से आए अपराधियों ने युवक को मारी गोली
Anamika
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. हर दिन अपराधी सरकार और पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, वहीं पुलिस उसे रोकने में असफल रह जा रही है.  

ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के पास की है, जहां अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी और मौके से आसानी से फरार हो गए.गोली लगने से गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपराधी नैनो कार पर सवार होकर आए थे और युवक बाइक से अपने घर जा रहा था. तभी अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की. लेकिन युवक ने बाइक नहीं रोकी. इसके बाद अपराधी युवक का पिछा करने लगे और जमीरा गांव के पास उसे गोली मार दी. 

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. बता दें कि आरा  में अपराधी इनदिनों बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार को ही अपराधियों ने चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा तापा गांव घर में घुसकर वकील के बेटे को गोली मार दी  थी और मौके से फरार हो गए थे.