ब्रेकिंग
बिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानपटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासी1St Bihar की खबर का बड़ा असर ! 35 लाख वसूली के आरोप और FIR के खेल में थानेदार सस्पेंड...थाने में 72 घंटे रखने के बाद दर्ज किया था केसबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानपटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासी1St Bihar की खबर का बड़ा असर ! 35 लाख वसूली के आरोप और FIR के खेल में थानेदार सस्पेंड...थाने में 72 घंटे रखने के बाद दर्ज किया था केसबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचा

अपराधियों को संरक्षण देते हैं नीतीश, बोले विजय सिन्हा.. बिहार तो संभल नहीं रहा चले हैं देश संभालने

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपराध के मुद्दे पर सरकार को प

अपराधियों को संरक्षण देते हैं नीतीश, बोले विजय सिन्हा.. बिहार तो संभल नहीं रहा चले हैं देश संभालने
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपराध के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह से विफल करार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते हैं, पहले बिहार तो संभाल लें उसके बाद देश संभालने की बात करें।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हाल के दिनों में पूरे बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर पहुंच गया है। अपराधियों का मनोबल बढ़ने का कारण है कि सरकार में ही उनके संरक्षक बैठे हुए हैं। भ्रष्टाचारी और अपराधी जब-जब सत्ता में भागीदार बने हैं तब तब अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षित कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंश का बात कह जनता को बरगला रहे हैं। नीतीश ने अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए बिहार को फिर उस जगह पर पहुंचा दिया जहां से वह चला था।


विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी भी विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई और उस अराजकता को नजदीक से नहीं देखा, दिल्ली से आकर बिहार की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की बद से बदतर स्थिति होती जा रही है। पटना समेत बिहार के सभी जिलों में आपराधिक वारदातों में बेतहाशा वृद्धि के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। यह माहौल किसी भी हाल में बिहार के लोगों के लिए ठीक नहीं है, सरकार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


वहीं नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर्दे के पीछे से क्यों केंद्र की राजनीत में जाने की बात करते हैं। बिहार के लोगों के उन लोगों के सुपूर्द कर दें जो ठंडा करने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि ठंडा करने की बात कहने वालों को एक साल के भीतर बिहार की जनता ठंडा कर देगी। नीतीश कुमार जहां दौरा करना है करें लेकिन पहले बिहार को तो संभाल लें। बिहार को बदहाली में धकेलकर देश को संभालने का सपना देख रहे हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।